फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ के लिए आज होगा मतदान

Sat, 26 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार सुबह नौ बजे से वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्तमंत्री, कोषाध्यक्ष समेत कुल पांच पदों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। कॉलेज में कुल 2174 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेमचन्द पटेल ने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल चार बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर पांच चुनाव अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। बूथ नं. 01 पर बीए प्रथम वर्ष 578, बूथ नं.-02 पर बीए द्वितीय वर्ष के 576, बूथ नं.-03 पर बीए तृतीय वर्ष के 583 और बूथ नं. 04 पर एमए  के 438 छात्र मतदान कर सकेंगे। डॉ. पटेल ने बताया कि मतदान प्रात: नौ बजे अपराह्न तीन बजे तक होगा।

मतदान के लिए परिचय पत्र और शुल्क रसीद लेकर आना अनिवार्य है। प्रत्याशी स्वयं या उनके अभिकर्ता भी बूथ पर रह सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. आरके मिश्र ने परिसर में बनाए गए चारों बूथों का निरीक्षण किया और चुनाव संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉ. पटेल ने बताया कि हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेशमणि त्रिपाठी को मतदान एवं मतगणना का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। तकनीकी समिति में प्रो. पीसी मिश्र, प्रो. सीपी शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव व डॉ. घनश्याम शर्मा को नामित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें