फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ, लखनऊ और पडरौना की टीमें क्वार्टर फाइनल में

Fri, 25 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (सिसवा बाजार)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से चल रहे स्व. ठाकुर  शिवकुमार सिंह आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को कुल तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला टीम रॉयल स्पोर्टिंग क्लब सिसवा और यंग स्टार क्लब मऊ के बीच हुआ। यंग स्टार क्लब मऊ की टीम विजयी रही। दूसरा मैच आरडीएसओ रेलवे लखनऊ और तीसरा मैच पडरौना ने जीता।
विज्ञापन


पहला मैच बुधवार को बराबर हुए मुकाबले की दोनों टीमें यंग स्टार क्लब मऊ और रॉयल स्पोर्टिंग क्लब सिसवा के बीच खेला गया। इसमें मैच के मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद मैच के 45वें मिनट  में मऊ के खिलाड़ी कामिल ने गोल मारकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसके बाद मैच के 55वें मिनट में साकिब ने गोल मार कर टीम के स्कोर को 2-0 पर पहुंचाया।

मैच के आखिरी क्षणों में एकबार फिर 68वें मिनट में मऊ के ही खिलाड़ी कामिल ने गोल मार कर  टीम को 3-0 से विजय दिलायी। दूसरा मैच आरडीएसओ क्लब रेलवे, लखनऊ और मां कामाख्या स्पोर्टिंग क्लब बक्सर, बिहार के बीच खेला गया। यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा मैच के शुरुआती समय में ही लखनऊ के विक्की ने गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


मैच के मध्यांतर में बक्सर के खिलाड़ी सुभा ने गोल मारकर अपने टीम को बराबरी पर  पहुंचाया। 50वें मिनट पर लखनऊ के खिलाड़ी सुभाष ने विजयी गोल लगाकर अपने टीम को क़्वार्टर फाइनल में जगह दिलाई। तीसरा मुकाबला विदेशी खिलाड़ियों से सजी टॉउन क्लब पडरौना व  केपीएस क्लब गोरखपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच में  मध्यांतर तक गोल मारने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे परंतु सफलता नहीं मिली।

 मध्यांतर के बाद पडरौना के अभिजीत ने गोल मार कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरा गोल पडरौना के नीलेश ने, तीसरा गोल एरोन ने, चौथा नीलेश और पांचवां व विजयी गोल पडरौना के ही विदेशी खिलाड़ी एरोन  ने मारा। मैच समाप्ति के आखिरी क्षणों में गोरखपुर के खिलाड़ी दिलीप ने एक गोल मारकर अपने टीम का सम्मान बचाया और इस तरह से पडरौना की टीम 5-1 से विजयी रही। मैच के मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार सुरेश तिवारी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें