महराजगंज। 31 अगस्त को प्रदेश स्तरीय बालक सब जूनियर वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता पीलीभीत में होगी। इसमें शामिल होने के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। कुल चार खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय टीम के ट्रायल के लिए किया गया। मंडलीय चयन आज रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित है। इसमें महराजगंज के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब बालक वर्ग की फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस ट्रायल में विभिन्न स्कूलों कै 13 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर पैरों की कलाबाजी दिखाई। प्रदर्शन के आधार पर सत्येंद्र गौड़, अभिनव गुप्ता, राज यादव और अतुल पटवा का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने मंडलीय ट्रायल में सफलता की शुभकामना देकर स्टेडियम से रवाना किया।