फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी बेरोजगारों को रोजगार परक बनाएगा डूडा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी बेरोजगारों को रोजगार परक बनाएगा डूडा
विज्ञापन

व्यक्तिगत व समूह के जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएगा ऋण
महराजगंज। जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत नगर के बेरोजगारों को रोजगारपरक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इच्छुक व्यक्तियों व समूह से जुड़े लोगों को योजना से जोड़ते हुए ऋण मुहैया कराया जाएगा, जिससे कि वे अपने जीवन स्तर को सुधार सकें।
शासन स्तर से डूडा को नगर के 25 व्यक्तिगत लोगों व एक समूह को ऋणपरक योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है। स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को दो लाख व तीन से पांच व्यक्तियों के समूह को 10 लाख सब्सिडी युक्त ऋण दिया जाना है। मंशा है कि उक्त धनराशि से जरूरतमंद अपने व्यवसाय को प्रारंभ कर अपने जीविकोपार्जन के साधन को मजबूत बनाएं तथा रोजगार को बढ़ाने का कार्य करें। विभाग ने योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन भी लिया है। आवेदन करने वाले लाभार्थियों के पहले चरण का साक्षात्कार 11 अगस्त को विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स द्वारा लिया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित आवेदकों को ही रोजगारपरक योजना का लाभ दिलाने की पहल की जाएगी। डूडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि नगरीय बेरोजगारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विभाग तत्पर है। साक्षात्कार के माध्यम से लाभार्थियों का चयन करते हुए लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
व्यक्तिगत विधा में कम आए हैं आवेदन
शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक आनंदमय त्रिपाठी ने बताया कि व्यक्तिगत विधा के ऋण के लिए कम आवेदन आए हैं। 25 के सापेक्ष अभी 18 लोगों ने आवेदन किया है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें