फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति को पत्नी का दिखाया अश्लील वीडियो, दो पक्षों में मारपीट

Wed, 12 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार क्षेत्र के एक गांव निवासी मनबढ़ ने महिला की अश्लील वीडियो पति को दिखाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की शादी हरियाणा के युवक के साथ हुई है। दामाद ससुराल आया है और किसी काम से बाजार गया था। बगल गांव के एक मनबढ़ युवक ने दामाद को उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो दिखा कर मजाक उड़ाने लगा। इसे लेकर दोनों में मारपीट होने लगी।
कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद दामाद घर चला गया। इसके बाद मनबढ़ युवक ने अपने परिजनों सहित 15 से 20 लोगों को लेकर पीड़ित के घर पहुंचा और घर मे घुसकर सभी परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने अश्लील तस्वीर दिखाने के मामले में पिछले साल माफीनामा भी दिया था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें