फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार सीखते समय महिला से ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेरेटर, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
शव रखकर सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ठूठीबारी निचलौल एनएच-730 एस हाईवे किया जाम
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम एक युवक अपनी पत्नी को सीखा रहा था कार


ठूठीबारी। लोहरौली गांव में कार सीखते समय एक महिला ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरौली निवासी केदार गौड़ (55) शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे साइकिल से गड़ौरा बाजार करने जा रहे थे। अभी वह अपने ही ग्राम सभा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने खलिहान तक पहुंचे ही थे। कार में बैठा युवक अपने पत्नी कुमकुम पांडेय को कार चलाना सिखा रहा था। सीखने के दौरान महिला ब्रेक की जगह एक्सेलेटर पर महिला का पैर चला गया। इससे अनियंत्रित कार की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। शनिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे जैसे ही वृद्ध का शव पहुंचा परिजन ग्रामीणों के साथ शव को लेकर लोहरौली गांव के पूरब ठूठीबारी निचलौल एनएच 730 एस हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर ठूठीबारी, निचलौल, बरगदवां, चौक चार थानों की पुलिस पहुंच गई। वहीं एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते रहे लेकिन लोग नहीं माने। मृतक के पुत्र अखिलेश गौंड़ ने कहा कि शुक्रवार की शाम में हादसा हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक सड़क से शव को नहीं हटाएंगे। न ही दाह संस्कार करेंगे।
वर्जन
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सड़क से जाम हटाने के लिए परिजनों को समझाया बुझाया जा रहा है।
- बसंत सिंह, क्षेत्राधिकारी, निचलौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें