फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षक समय से नहीं पहुंचे तो बच्चों ने खुद खोला परिषदीय विद्यालय का गेट

विज्ञापन
शिक्षकों की लापरवाही से बच्चों का भविष्य प्रभावित, बच्चों से खुलवाया जा रहा स्कूल का गेट
विज्ञापन
सोनौली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के सरकारी दावों के बीच सोनौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे शिक्षक नहीं पहुंचे तो स्कूल आए बच्चों को खुद ही गेट खोलना पड़ा।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों के देर से पहुंचने के साथ ही समय से पहले छुट्टी कर देने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने मामले में विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेकर रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें