फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शराब पीने से पत्नी ने रोका तो फंदे से लटककर दे दी जान

Tue, 06 May 2025 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में पत्नी ने शराब पीने से रोका तो सोमवार की देर रात युवक ने छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा निवासी सुरेश गुप्ता (35) की शादी 10 साल पहले खनुआ गांव की प्रमिला के साथ हुई थी। शादी के दो साल तक सब कुछ ठीक चल रहा था। चर्चा है कि शादी के तीन साल बाद सुरेश नशे का आदी हो गया। इसे लेकर पत्नी से अक्सर तकरार होती थी। प्रमिला देवी ने बताया कि पति को समझाती थी, लेकिन वह एक नहीं सुनते थे।
सोमवार रात पति नशे में आए थे। उनको शराब पीने से मना की तो वह आक्रोशित हो गए और बगैर कुछ कहे कमरे में चले गए। कमरे में अंदर छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुरेश गुप्ता के तीन बच्चे हैं। बड़ा पुत्र श्रेयांस (8), बच्ची साक्षी (6) और छोटी बच्ची तीन वर्ष की है। आसपास के लोगों का कहना है कि सुरेश के नशा करने की आदत से परिजन परेशान रहते थे।
विज्ञापन

मां मीरा देवी और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बेटे को नशा न करने के लिए समझाती थी, लेकिन वह बात नहीं सुनता था। खनुआ चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें