हाट शाखा प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण करते केंद्र प्रभारी अनिल कुमार।
परतावल। सरकार की ओर से जारी गेहूं के समर्थन मूल्य से अधिक दाम में खुले बाजार में गेहूं बिक रहा है। इस कारण सरकारी तौल केंद्रों में खरीद प्रक्रिया बहुत धीरे चल रही है। किसान सरकारी तौल केंद्रों में गेहू बेचने नहीं पहुंच रहे हैं।
सरकारी विभाग एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करता है। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बाजार से कम है। इस कारण किसान सरकारी तौल केंद्रों में कम आ रहे हैं। अभी तक गेहूं की खरीद निर्धारित लक्ष्य से कम हुई है। सरकारी तौल केंद्र पूरी तरह से खरीद के लिए तैयार हैं। लेकिन किसान नहीं पहुंचने के कारण केंद्रों में तैनात अधिकारी खाली बैठे हैं।