फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनपीके की महंगाई से सकते में किसान, प्रति बोरी 500 रुपये तक बढ़ा रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में आज से सभी धान खरीद केंद्र संचालित हो जाएंगे, क्योंकि धान की कटाई का दौर अब प्रभावी हो चुका है। धान की कटाई के बाद खेतों की नमी का लाभ लेकर किसान त्वरित जोताई के बाद रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोआई कर देते हैं। इस बार सीजन से पहले एनपीके के रेट बढ़ गए हैं, जिससे खेती का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार, रबी सीजन के लिए जनपद में 7974 मीट्रिक टन एनपीके खाद आवंटित हुई है। इसमें से अब तक 715 मीट्रिक टन की बिक्री हो चुकी है, लेकिन इस बार पिछले सीजन की तुलना में रेट काफी अधिक हैं। पिछले साल 50 किलो की एनपीके की बोरी 1950 रुपये में मिल रही थी, जो इस बार 2450 रुपये की हो गई है। यानी प्रति बोरी 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

क्यों महंगा हुआ एनपीके
एआर कोआपरेटिव सुनील गुप्ता ने बताया एनपीके बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कच्चे माल जैसे अमोनिया, सल्फर, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरिक एसिड की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने और उपलब्धता कम होने के कारण कीमतें बढ़ी हैं। इसका सीधा असर एनपीके के दाम पर पड़ा है। भाकियू जिलाध्यक्ष राम आशीष बताते हैं कि बोआई के समय ही एनपीके सबसे ज्यादा जरूरी होता है, ऐसे में महंगाई से लागत बढ़ जाएगी और मुनाफा घटेगा।
विज्ञापन


जनपद में 143900 हेक्टेयर रकबा
कृषि विभाग के मुताबिक जनपद में गेहूं का कुल रकबा 143900 हेक्टेयर है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक तैयारी शुरू हो गई है। धान की कटाई के बाद खेतों में नमी बनी हुई है, जो गेहूं बोआई के लिए अनुकूल है। लेकिन खाद की महंगाई ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि सरकार को एनपीके के दाम पर सब्सिडी बढ़ानी चाहिए। -


बोले किसानपिछले साल एनपीके 1950 रुपये में लिया था, इस बार 2450 रुपये बता रहे हैं। 500 रुपये बढ़ गए। गेहूं बोआई में सबसे ज्यादा इसी खाद की जरूरत पड़ती है। समिति पर ताला है, निजी दुकानदार और महंगा दे रहे हैं। लागत बढ़ गई है।
- बैजनाथ, किसान
धान काटकर गेहूं बोने की तैयारी है, लेकिन खाद महंगी हो गई। 7974 एमटी आई है, पर मिल नहीं रही। गेहूं में बोआई के समय ही एनपीके प्रयुक्त होता महंगाई से उपयोग मात्रा घटानी पड़ी है।
- विनोद, किसान
-

रबी वर्ष 2026-27 उर्वरक प्रगति रिपोर्ट
लक्ष्य-
यूरिया - 60140
डीएपी - 19197
एनपीके - 7969
एमओपी - 2147
एसएसपी - 6886
उपलब्धता 01.10.2026 से 28.10.2026 तक-
यूरिया - 31884.455
डीएपी - 10600.74
एनपीके - 8139.257
एमओपी - 1746.465
एसएसपी - 10234.406
वितरण 28.10.2026 तक-
यूरिया - 4348
डीएपी - 4805
एनपीके - 859
एमओपी - 118.916
एसएसपी - 334.883
स्टॉक
यूरिया - 27536.198
डीएपी - 5795.866
एनपीके - 7280.257
एमओपी - 1627.549
एसएसपी - 9899.523

कुल स्टॉक कहां
- यूरिया - सहकारी में 6735, निजी में 20801, कुल 27536
- डीएपी - सहकारी में 879, निजी में 4917, कुल 5796
- एनपीकेएस सहकारी में 1704, निजी में 5576, कुल 7280
( स्रोत -जिला कृषि अधिकारी कार्यालय। वजन एमटी में)

बोले अधिकारी
जनपद में रबी सीजन के लिए खाद की उपलब्धता पर्याप्त है। किसान फार्मर रजिस्ट्री के विवरण आधार पर समिति या प्राइवेट कहीं से खरीद कर सकते हैं। यूरिया व डीएपी का रेट पूर्ववत है। एनपीके क्वालिटी के आधार पर 300 से 500 रुपये प्रति 50 किलो बढ़े हैं।
विज्ञापन

- शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें