फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रविवार को बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे ने कराया ठंड का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नवंबर की पहली सुबह ने ठंड की दस्तक का एहसास करा दिया। रविवार को तड़के से सुबह आठ बजे तक निचलौल क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम सी गई।
विज्ञापन

जिन सड़कों पर आमतौर पर वाहन फर्राटा भरते नजर आते हैं, वहां चालक धीमी गति से गुजरने को मजबूर दिखे। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आवागमन भी प्रभावित नजर आया।
सुबह घरों से निकलने वाले लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनकर निकले। वहीं, घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रही। निचलौल परिक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी, लेकिन पहली नवंबर की सुबह छाए घने कोहरे ने ठंड का अहसास और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को अब सर्दी के मौसम की शुरुआत महसूस होने लगी है। जानकारों के मुताबिक, नवंबर की शुरुआत के साथ ही आमतौर पर सर्दी का असर बढ़ने लगता है। रविवार की सुबह मौसम ने इसकी झलक दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें