फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार : अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 26 May 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण अस्पतालों में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी देखने को मिली। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। वहीं, संक्रामक रोग वार्ड में 24 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक दस्त के 12 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1350 मरीजों ने इलाज कराया। सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर दिखा, अपने भांजे का इलाज कराने पहुंचे मोहन सिंह ने बताया कि पहले बच्चे को हल्का बुखार हुआ तो डाॅक्टर से जांच कराए लेकिन ठीक न होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं। डाॅक्टर ने बताया कि तेज धूप व गर्मी के कारण यह परेशानी हो रही है।
राकेश ने बताया कि बच्चे को दस्त हो रहा है। दवा खिलाया लेकिन राहत नहीं मिला तो डॉक्टर से जांच कराने आए हैं।जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में बुखार के सात, झटका के पांच, दस्त के 12 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा गर्मी से बच्चों को बचाने की जरूरत है। बच्चों को तेज धूप में न निकलने दें। अगर जरूरी है तो फूल आस्तीन का कपड़ा पहनाकर ही बच्चे को निकालें। सरि पर तैलिया जरूर डालें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाए। बच्चों को बासी खाना न दें।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य से बढ़ी है। सभी डॉक्टर को ओपीडी में समय से बैठकर उपचार करने का निर्देश दिया गया है। जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजाें को बेहतर सुविधा मिल सके। संक्रामक रोग वार्ड में कुल 24 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें