फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिंदू समाज को समृद्ध और सुरक्षित करने के लिए होना पड़ेगा एकजुट

Tue, 16 Jan 2024 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा बाजार। शहर के जिला पंचायत सभागार व सिसवा क्षेत्र के ग्राम मटियारिया में मंगलवार को पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने का समय आ चुका है। हिंदू समाज को समृद्ध और सुरक्षित करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जगह-जगह होने वाले धार्मिक अनुष्ठान समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। हिंदुओं को एकजुट नहीं होने के कारण मुगलों ने श्रीराम मंदिर, काशी, मथुरा और सोमनाथ जैसे हजारों मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण करा दिया। अगर हिंदू एकजुट होते तो कोई बाबर मंदिर तोड़ने की हिम्मत नहीं करता। जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा तब तक भारत को हिंदू राष्ट्र के कल्पना साकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि जब रामजन्म भूमि आंदोलन की शुरुआत हुई तो मैंने और अशोक सिंघल ने श्रीराम मंदिर के चित्र लेकर देश भ्रमण किया था। उस समय सवा रुपये का चंदा मांगा गया था। इसमें आठ करोड़ हिंदुओं ने दानकर और लाखों कार सेवकों ने अपनी कुर्बानी देकर पांच सौ वर्ष के संघर्ष को विराम देते हुए राम मंदिर के शपथ को पूरा कर लिया गया। अब गांव-गांव में सप्ताह में कम से कम एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस दौरान अशोक जायसवाल, विपुल जायसवाल, सोनी त्रिपाठी, अंजन चौरसिया, विशाल पुष्कर, रविश कुमार त्रिपाठी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें