फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसआईआर फॉर्म समय से जमा करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से अनूठा अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ढोल-नगाड़े और लाउडस्पीकर के माध्यम से शहर में हर घर के चौखट पर पहुंच मतदाताओं से हाथ जोड़ एसआईआर फॉर्म समय से जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष जब गलियों में ढोल-नगाड़े लेकर पहुंचे। तो लोग आवाज सुनकर हैरान रह गए। जब उन्होंने दरवाजे खोले तो बाहर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और अन्य कर्मी एसआईआर के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, मनोज सिंह, मदन राय, अनुराग द्विवेदी, आशीष पटेल, अजीत यादव उर्फ भोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें