फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश से जलभराव, कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 05 Jul 2024 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में बारिश का असर अब दिख रहा है। बस स्टेशन के सामने कीचड़ तो सिविल लाइन में जलभराव हो गया है। शहर में कुछ हिस्सों में घरों के आसपास जलभराव हो गया है। इससे लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। जिले में 16 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

बस स्टेशन के सामने कीचड़ होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। गांधी नगर मोहल्ले में सड़कें कीचड़युक्त होने से फिसलने पर करीब चार लोगों को हल्की चोट लगी। शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। शास्त्री नगर मोहल्ले में कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। रत्नेश कुमार ने बताया कि बारिश में हमेशा ऐसी समस्या होती है। सिविल लाइन में भी सड़कों पर जलभराव के साथ ही कीचड़ से आने-जाने में लोगों को परेशानी हुई।
हाईवे के अलावा सर्विस लेन पर भी कुछ देर जलभराव रहा। डॉ. मनोहर लोहिया पार्क में पानी होने के कारण लोगों को टहलने में परेशानी हुई। इसी तरह से निचलौल रोड पर आगे बढ़ने पर धनेवा से पहले दाहिने ओर बने घरों के चारों तरफ जलभराव से लोगों को घर से निकलना दुश्वार हो गया है। इस तरह से गोरखपुर रोड पर आगे बढ़ने पर खाली प्लाटों में जलभराव हो गया है। इसके आस पास बने घरों में रहने वाले लोग परेशान है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मौसम खराब रहने की संभावना है। हवा की गति मध्यम रहेगी। उमस से राहत नहीं मिलेगी। अगले सप्ताह में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें