फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन दिन से जलापूर्ति ठप, लोग खरीदकर पी रहे पानी

Sat, 30 Dec 2023 06:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत में जलकल विभाग से होने वाली जलापूर्ति तीन दिन से ठप हो गई है। इससे वार्डवासियों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारी की चपेट में आने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जलकल विभाग सुबह, दोपहर तथा शाम तीन बार जलापूर्ति करता है। तीन दिन से नगर पंचायत में जलापूर्ति बाधित है। लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्डवासी सर्वेश पटेल ने बताया कि सप्लाई का पानी नहीं आने से शुद्ध पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। करन प्रजापति ने बताया कि आए दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है। आसपास के हैंडपंप का पानी भी पीने लायक नहीं है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मेन सप्लाई का पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित है। मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द जलापूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें