फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हमारे भविष्य के लिए आप जलूल-जलूल मतदान करें

Thu, 23 May 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अब तक आपने बाल मनुहार शादी के कार्ड पर ही लिखा देखा होगा, लेकिन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने नई मुहिम शुरू की है। आयोग की तरफ से कर्मचारी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को निमंत्रण पत्र दे रहे हैं। कार्ड पर बाल मनुहार के रूप में लिखा गया है-हमारे भविष्य को संवारने के लिए आप जलूल-जलूल मतदान करें।
विज्ञापन

प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को मतदान के प्रति लुभाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में सेल्फी प्वाइंट बना है। इसी क्रम में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विभाग की ओर से जारी निमंत्रण पत्र घर-घर जाकर मतदाताओं को दिए जा रहे हैं। ठीक उसी तरह जैसे शादी-विवाह कार्यक्रमों में निमंत्रण दिया जाता है। इस कार्य के लिए बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। इस निमंत्रण पत्र पर चुनाव की तारीख एक जून व समय सुबह सात से शाम छह बजे तक लिखा है।

अपने क्षेत्र के उम्मीदवार की जानकारी व मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए निमंत्रण पत्र के पीछे क्यूआर कोड भी लगाया गया है। क्यूआर कोड के जरिए मतदाता आसानी से जानकारी ले सकते हैं। इसमें कार्यक्रम स्थल, मतदान केंद्र होगा। निमंत्रण पत्र के अनुसार स्वागतकर्ता बूथ लेवल अधिकारी होगा तथा पीठासीन अधिकारी व निर्वाचन कर्मी लिखा गया है। निवेदक कालम में जिला निर्वाचन अधिकारी हैं।
विज्ञापन

जिले में 2004050 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्हें आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण पत्र मंगलवार से भेजा जा रहा है। 27 मई तक सभी आमंत्रण पत्र मतदाताओं के घर तक पहुंचा दिए जाएंगे। 20 लाख कार्ड छप चुके हैं।
विज्ञापन

-संतोष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें