फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन-राप्ती समेत कई नदियों का बढ़ा जलस्तर

Sun, 27 Sep 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह आठ बजे की रिपोर्ट में रोहिन, राप्ती, चंदन और प्यासी नदियों के साथ महाव नाले में भी पानी बढ़ा मिला। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग ने तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। हालांकि जिले और नेपाल क्षेत्र के सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन

गंडक बैराज वाल्मीकिनगर में जलस्तर 109.55 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 109.670 मीटर है। रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर पानी 79.83 मीटर पहुंच गया, जो शुक्रवार के 78.48 मीटर से अधिक है। राप्ती नदी के रेगौलिया में जलस्तर 77.85 मीटर रहा। रतनपुर रोहिन बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 99.48 और डाउनस्ट्रीम में 96.30 मीटर दर्ज हुआ। बैराज से 691.35 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चंदन नदी 99.65 मीटर, प्यासी नदी 101.80 मीटर और महाव नाला 9 फीट छह इंच पर रहा।
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि अभी किसी तहसील से जनहानि, पशुहानि या मकान क्षति की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों को तटबंधों और नदी-नालों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने और जलभराव के दौरान पुल-पुलिया पार नहीं करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें