महराजगंज। उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर ने शनिवार को देर शाम शहर में लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा डाला। पहले उन्होंने शराब के दुकान की जांच की, इसके बाद स्थानीय टीम को बुलाया। जांच के दौरान नौ बोतलों में पानी मिला पाया गया। बोतल सीलकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र सदर अमित कुमार दूबे का अनुसार, जांच के दौरान डिजिटल अल्कोहल मीटर से शराब के तीव्रता की जांच की गई तो मानक से कम अल्कोहल मिला। बिक्री करने वाले से पूछा गया तो पहले उसने सटीक जानकारी नहीं दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर कलई खुल गई। उसने बताया कि जितनी शराब निकालता था उतनी मात्रा में पानी मिला देता था। इसे कुछ कमाई हो जाती थी। आरोपी कमलेश निवासी बल्लो खास को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।