फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात साल पुराने दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। चौक पुलिस ने सात वर्ष पुराने दुष्कर्म, पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने दुर्गेश यादव निवासी नक्सा-बक्सा टोला तकरारी थाना चौक को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना चौक में वर्ष 2017 में पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार सुबह करीब 9:55 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र यादव एवं हेड कांस्टेबल विरेन्द्र यादव शामिल रहे। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें