महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज और बभनौली माफी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर अधीक्षक समेत डॉक्टर को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
पीएचसी मौलागंज के निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डॉ. अधिदेव कश्यप, फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा और वार्ड ब्वॉय रामभवन मौजूद रहे। अस्पताल परिसर में गंदगी और अव्यवस्थित माहौल देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वर्तमान में नियमित ओपीडी संचालन नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने चिकित्सक और अधीक्षक को कड़ी चेतावनी देते हुए ओपीडी की नियमित संचालन करने के लिए निर्देश दिया। लापरवाही पर फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ ने पीएचसी बभनौली माफी का निरीक्षण किया।