फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौकी प्रभारी पर नहीं हुई कार्रवाई तो आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 16 Sep 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्रवाई न होने पर अब मुख्यमंत्री को पत्र भेज दी चेतावनी
विज्ञापन

- थाना, सीओ, एसडीएम और एसपी को दिया था पत्र
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी कला निवासी फोटो देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संपतिहा चौकी प्रभारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेताया है कि ऐसा न होने की स्थिति में वह आत्मदाह कर लेगी।
शिकायत करने वाली फोटो देवी का कहना है कि पटीदार से कुछ दिनों पूर्व उनका दीवार और गाड़ी का शीशा टूट जाने की बात पर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर बीते नौ सितंबर को उन्हें एक सिपाही ने फोन करके चौकी पर बुलाया था। आरोप है कि चौकी पर पहले से मौजूद विपक्षी उन्हें देखकर बोलने लगे। आरोप है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो चौकी प्रभारी आक्रामक हो गए और उल्टे महिला को ही कमरे में ले जाकर मोबाइल छीन ली और थप्पड़ मारने लगे। महिला का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में उन्हें चोट आने की पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद महिला ने थाना, सीओ, एसडीएम एवं पुलिस अधीक्षक को भी पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई लेकिन अबक कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने अब मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपी चौकी प्रभारी पर कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में आत्मदाह को बाध्य होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें