नौतनवा। तहसीलदार कर्ण सिंह ने लेखपालों को एग्रीस्टैक एवं फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने और 10 अक्तूबर से पहले उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने पर सर्वेयरों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
तहसीलदार का कहना है कि ई-खसरा पड़ताल की रिपोर्ट भौतिक रूप से गाटा पर पहुंचकर एग्रीस्टैक एप से उसे अपलोड किया जाना है। इसके लिए लेखपालों के अलावा पंचायत सहायक और रोजगार सेवक एवं कृषि विभाग के भी अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति भी सुस्त चल रही है। तहसीलदार ने नाराजगी व्यक्त कर मातहतों को उपलब्ध सूची के आधार पर जल्द से जल्द प्रत्येक किसान से वार्ता कर उनके रजिस्ट्रेशन एवं एग्रीस्टैक की प्रक्रिया को पूर्ण कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।