फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चेन स्नेचिंग गैंग की वांछित महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पर छिनैती, विशेषकर महिलाओं से बातचीत के बहाने सोने की चेन चोरी करने के आरोप में पहले से कई प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त निशा देवी निवासिनी कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को शनिवार को धर्मपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। वह थाना भिटौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्ता अपने साथियों के साथ सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उन्हें झांसे में लेती थी और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन व लॉकेट निकाल लेती थी। इस संबंध में भिटौली थाने में दर्ज दो अलग-अलग प्राथमिकी में पीड़ित महिलाओं ने उसकी पहचान भी की थी।
विज्ञापन

एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध भिटौली सहित अन्य जनपदों में भी चोरी और संगठित अपराध से जुड़े कई प्राथमिकी दर्ज है। आज उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें