फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देहरादून का वांछित आरोपी सोनौली सीमा पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। गैंगस्टर मामले में वांछित आरोपी को नेपाल भागने की फिराक में बृहस्पतिवार की देर शाम सोनौली सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया। देहरादून के ऋषिकेश थाना पुलिस की टीम ने सोनौली पुलिस की मदद से कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 27, गली नंबर 12, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रवि गुप्ता गैंगस्टर मामले में वांछित चल रहा था और नेपाल भागने की कोशिश में सोनौली सीमा पर पहुंचा था। इसकी सूचना मिलने पर ऋषिकेश थाने के एसआई सुमित चौधरी टीम के साथ सोनौली पहुंचे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ऋषिकेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहां की पुलिस उसे आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने साथ देहरादून ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें