फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा : हर तीन में से दो महिलाएं नशेबाज पति की प्रताड़ना का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सखी, वन स्टॉप सेंटर में आ रहे मामलों से हुआ खुलासा
विज्ञापन


सखी वन स्टॉप सेंटर पर जनवरी से लेकर अब तक दर्ज हुए हैं 92 मामले
महराजगंज। आधी आबादी को सशक्त करने की कवायद के बीच वन स्टॉप सेंटर से एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही है। सखी वन स्टॉप सेंटर पर आने वाली हर तीन में से दो महिलाएं नशेबाज पति के द्वारा पीटने से प्रताड़ित हैं। जबकि मिशन शक्ति के तहत पुलिस लगातार महिलाओं को जागरूक कर उन्हेें सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार इस साल सखी वन स्टॉप सेंटर पर जनवरी से लेकर अब तक गृह कलह के कुल 92 मामले दर्ज हुए हैं। सेंटर की प्रशासक रिचा मिश्रा ने बताया कि गृह कलह के कुल मामले में से करीब 65 प्रतिशत मामले नशे में धुत पति द्वारा पत्नी की पिटाई के होते हैं। वहीं तीन से चार प्रतिशत मामले देवरानी व जेठानी के बीच हुए विवाद, पांच से छह प्रतिशत मामले जमीन विवाद से जुड़े और तीन से चार प्रतिशत मामले आवास संबंधी विवाद से जुड़े होते हैं। शेष अन्य 25 प्रतिशत मामले अन्य घरेलू विवादों से जुड़े होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लिया जाता है और परिजनों को पुलिस के सहयोग से समझाया जाता है। नहीं मानने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। हालांकि ज्यादातर महिलाएं इस हालात के बाद भी पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार नहीं होती हैं। इसलिए प्रयास रहता है कि दोनों पक्षों को समझाया जाए। इसके बावजूद इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
केस नंबर एक

भिटौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने गृह कलह से परेशान होकर सखी वन स्टॉप सेंटर को कॉल कर बताया कि मेरे पति विदेश रहते हैं। हमारा एक बच्चा है। सास-ससुर भरण पोषण के लिए रुपये नहीं देते हैं, कुछ कार्रवाई करिए। वन स्टॉप सेंटर की टीम ने महिला और सास-ससुर से बात की। महिला के पति से भी फोन पर बात की। इसके बाद सास-ससुर बहू व उसके बच्चे को भरण-पोषण के लिए जरूरी रकम देने को तैयार हुए।
विज्ञापन

केस नंबर दो

एक युवती ने शिकायत किया कि बिहार का रहने वाला एक लड़का कहीं भी हमारी शादी लग रही है तो उसे कटवा दे रहा है। शिकायत मिलते ही वन स्टॉप सेंटर की टीम ने इसकी सूचना साइबर टीम को दी। पुलिस टीम ने पड़ताल की। बिहार से युवक को बुलाकर उसे समझाया गया। इसके बाद उस लड़की की शादी हो सकी।
वर्जन
जनवरी से अब तक कुल 92 मामले गृह कलह से जुड़े मामले आए हैं। ऐसे मामले में कार्रवाई की जाती है। जिससे महिलाओं को जरुरी कानुनी सुरक्षा मिल सके।

- रिचा मिश्रा, प्रशासक सखी वन स्टाप सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें