फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूखी-प्यासी 12 किमी पैदल चली, मदद मिली तो घर पहुंचीं

Sat, 01 Feb 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महाकुंभ में जाने वालों की संख्या अधिक है। आस्था की डोर तो मजबूती देने वाले महाकुंभ को लेकर लोग दुश्वारियों के बाद भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

भीड़ में अपनों का साथ छूट गया तो मददगार ऐसे मिले जो पैसे भी दिए, साथ ही भोजन भी कराने के बाद घर तक पहुंचने का किराया भी दिए। महाकुंभ से लौटे लोगों की बातें सुनकर यही लग रहा है कि दुश्वारियों के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रामनगर गांव की सीमा देवी शुक्रवार को घर पहुंचीं। वह गांव के लोगों के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थीं। भगदड़ के दौरान लोगों से साथ छूट गया। उनके साथ गई मुन्नी देवी के पास ही उनका पर्स व झोला था। साथ छूटने के बाद इधर-उधर भटक रहीं थी। करीब 12 किमी पैदल चलने के बाद उन्हें एक युवक मिला। सीमा देवी ने बताया कि भूख लगी थी। पास में फूटी कौड़ी भी नहीं थी। युवक ने पूछा तो उससे अपने गांव का नाम बताई। उसने गोरखपुर आने वाली ट्रेन में किराया देकर बैठा दिया। उसने 100 रुपये देकर भेजा। युवक ने कहा कि दीदी आशीर्वाद दीजिए। उसकी बात सुनकर आंख भर गई। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें