सुबह चहल पहल, दोपहर में सन्नाटा
महराजगंज। कोरोना कर्फ्यूं के दौरान शुक्रवार को दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ स्थानों पर चहल-पहल देखने का मिली। जिला मुख्यालय से लेकर सरहद तक पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ करती रही। अनावश्यक घूमने वालों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा। बाजार में चहल-पहल दिखी।
शहर में सक्सेना चौक पर पुलिस लोगों से पूछताछ करने में पुलिस जुटी रही। इसके अलावा जिले के कोल्हुई, फरेंदा, बृजमनगंज, चौक बाजार, निचलौल, घुघली, परतावल, पनियरा समेत अन्य स्थानो पर जांच करने में पुलिस जुटी रही। सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली, ठूठीबारी, बरगदवां, परसामलिक, झुलनीपुर, लक्ष्मीपुर में एसएसबी एवं पुलिस सतर्क रही। ज्यादातर वहीं लोग बाहर निकले, जिन्हें जरूरत थी।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जांच के दौरान लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन क कराने में पुलिस चौराहों पर सख्ती दिखी। आवश्यक सामग्रियों को छोड़ नगर की सभी दुकानें बंद रहीं। मेडिकल एवं आदि जरूरत से संबंधित कार्यों को लेकर आवागमन कर रहे लोगों को पूछताछ के बाद संतुष्टि होने पर ही आगे बढ़ने दिया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए गाइडलाइन का पालन कराते रहें।