फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में 45 डिग्री ने तपाया, शाम को आंधी-बारिश

Fri, 31 May 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। वहीं हीट इंडेक्स 48 डिग्री रहा। यानी 45 डिग्री में लोगों को 48 डिग्री वाली गर्मी का अहसास हुआ। वहीं देर शाम में आंधी बारिश से कई जगह पोल और पेड़ धराशायी हो गए। सिसवा में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण ट्रेनों का तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की माने तो 31 मई को अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाएं तापमान में कमी लाएंगी, लेकिन तापमान में कमी आने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि नमी की वजह से चिपचिपी गर्मी का सामना लोगों को करना होगा। जून की शुरुआत भी हल्की बारिश के साथ हो सकती है।

मौसम का बिगड़ा मिजाज लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों को पंखे कूलर की हवा तक नहीं ठंडी दे पा रही है। लोग इनके सामने पसीने और गर्मी से राहत के लिए बैठे रहते है।
विज्ञापन


सड़क पर निकलने वाले लोग धूप से बचते हुए और गमछा लेकर चलते मिले। छोटे बच्चे घर से बाहर निकलने में दिक्कत हुई जिससे बच्चे घर में ही कैद रहे। उधर, जिला अस्पताल में मरीज समेत तीमारदार गर्मी से बेहाल रहे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदार पंखा झाल रहे थे। यहीं बस स्टेशन का भी रहा। जवाहर लाल नेहरू काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद : भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। ट्रिपिंग से समस्या हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों की नींद खराब हो गई। जिला मुख्यालय में ऊर्जा निगम की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है लेकिन कटौती व ट्रिपिंग बड़ी समस्या बन रही है। बिजली विभाग के अनुसार, कोई भी कटौती 15 से 20 मिनट से
विज्ञापन


ज्यादा नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें