फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में पांच बार वोटिंग का आंकड़ा हुआ 60 प्रतिशत के पार

Sun, 02 Jun 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिसवा के आदर्श युवा मतदान केंद्र बूथ संख्या 376.377 पर लाइन में खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
महराजगंज। 18वीं लोकसभा के लिए मतदाताओं में पिछली बार से कम उत्साह नजर आया। बीते लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले चार फीसदी मतदान महराजगंज में कम हुआ। अब तक हुए 18 लोकसभा चुनाव में आगरा के मतदाता केवल पांच बार ही फर्स्ट क्लास पास हो सके हैं। 60 फीसदी से ज्यादा मतदान केवल पांच बार 1984, 1998, 1999, 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में हुआ है। बीते तीन चुनाव में सबसे से कम 2008 में 56 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

महराजगंज लोकसभा सीट से शनिवार को सांसद चुनने के लिए महज 60.08 फीसदी मतदाता ही बूथ तक पहुंचे। यह पिछले चुनाव से चार फीसदी कम है। साल 2009 में 56 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 1952 में मजह 32.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद लोगों में जागरूकता बढ़ती गई तो जिले का मत प्रतिशत बढ़ता गया। 1952 से अब तक ऐसा पांच बार हुआ है, जब 60 प्रतिशत का आंकडा पार हुआ है। इस बार जिले की वोटरों ने समझदारी दिखाई, लेकिन पिछले चुनाव से थोड़ा पीछे गया।
विज्ञापन


पहले लोकसभा चुनाव से अब तक मत प्रतिशत
वर्ष 1952 में 32.60 प्रतिशत

वर्ष 1962 में 47 प्रतिशत

वर्ष 1967 में 54 प्रतिशत

वर्ष 1971 में 40 प्रतिशत

वर्ष 1977 में 54 प्रतिशत

वर्ष 1980 में 55 प्रतिशत

वर्ष 1984 में 64 प्रतिशत

वर्ष 1989 में 58 प्रतिशत

वर्ष 1991 में 57 प्रतिशत

वर्ष 1996 में 57 प्रतिशत

वर्ष 1998 में 60 प्रतिशत

वर्ष 1999 में 61 प्रतिशत

वर्ष 2004 में 57 प्रतिशत

वर्ष 2009 में 56 प्रतिशत

वर्ष 2014 में 61 प्रतिशत

वर्ष 2019 में 64 प्रतिशत

वर्ष 2024 में 60.08 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें