महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदर खंड की बैठक साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी में स्वयंसेवकों के साथ हुई। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि सदर खंड की अधिकांश स्थानों पर गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आठ न्याय पंचायत में एकत्रीकरण एवं पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित होगा।
विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि शताब्दी वर्ष दो अक्तूबर 2025 से प्रारंभ होगा। अगले वर्ष 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान शाम सेवक घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के इतिहास को बताएंगे और शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उनकी सभा का सुनिश्चित करने की अपील करेंगे।
शताब्दी वर्ष का दूसरा कार्यक्रम घर घर में पांच परिवर्तन का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न होगा पूरे जनपद में सभी घरों में संपन्न होगा। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट ने कहा कि सदर खंड कार्यक्रम की गुणवत्ता को लेकर के अग्रसर है। ज्यादा से ज्यादा गणवेश धारी लोगों को तैयार किया जाएगा।
जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्र, जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडेय, खंड कार्यवाह सुनील कुमार, सह खंड कार्यवाह धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, तीन सत्रों में चलने वाली बैठक में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। अंत में सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ।