फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबालः बालक वर्ग में बनकटिया की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल : बालक वर्ग में बनकटिया की टीम विजेता
विज्ञापन

- परतावल ब्लॉक के पंचायत इंटर कालेज में संपन्न हुई युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को परतावल ब्लॉक के पंचायत इंटर कालेज में संपन्न हुई। बालक वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में बनकटिया की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत विधा के खेल में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि वॉलीबाल बालक वर्ग के मुकाबले में बनकटिया की टीम ने पहला व परतावल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में पूजा सिंह ने पहला, ऋषिका विश्वकर्मा ने दूसरा व रागिनी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सचिन ने पहला, अमित यादव ने दूसरा व अजय राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग गोला क्षेपण में श्रवण गुप्ता ने पहला, बिट्टू सिंह ने दूसरा व अरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में रागिनी ने पहला, ऋषिका ने दूसरा तथा ज्योति यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सन्नी सिंह ने पहला, अभिषेक ने दूसरा व विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में प्रदीप सिंह ने पहला, रोहित सिंह ने दूसरा तथा सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका व 400 मीटर बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल का शुभारंभ व खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के विकास को लेकर योगी सरकार अत्यंत गंभीर है। युवा खेल से जुड़ स्वयं, परिवार व जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद सिंह, सुनील कुमार, राममूरत, यशवंत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कुश्ती 50 किलो में प्रिंस यादव, 55 किलो में अभिषेक यादव, 60 किलो में नीतेश यादव, 62 किलो में रविचंद यादव, 65 किलो में अरुण यादव व 70 किलो में अभिषेक यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें