फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12 नई बसों में लगेगी वीएलटीडी और पैनिक बटन

Wed, 18 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम महराजगंज की 12 नई रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगवाएगा। इसके अलावा बसों में पैनिक बटन भी लगेंगे। इससे विभाग के सुगम एप से इनकी लोकेशन भी ट्रेस हो सकेगी जो अबतक वीएलटीडी न लगे होने से संभव नहीं थी।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान 54 बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगवाया था, जिससे इन बसों की लोकेशन विभाग के सुगम एप से देखी जा सकती है। डिपो में 12 नई बसें जल्द मिली हैं, जिसके कारण इन बसों में अभी वीएलटीडी व पैनिक बटन नहीं लगे हैं।
डिपो इन बसों को संचालित कर रहा है, लेकिन इनकी लोकेशन डिवाइस के अभाव में नहीं पता चलता। परिवहन निगम राज्य कार्यालय की तरफ से नई बसों में जल्द वीएलटीडी क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से लगवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे नये बसों की लोकेशन भी विभाग ट्रैक करने में सक्षम हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें