फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा देव ने सृष्टि सृजन कर बढ़ाया गौरव : विधायक

Mon, 24 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की तरफ से विश्वकर्मा सामाजिक चेतना सम्मेलन का आयोजन रविवार किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ सदर विधायक ने दीप जलाकर व विश्वकर्मा देव का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा देव ने इस सृष्टि का सृजन कर मानवता पर उपकार किया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज के लोग आगे बढ़ रहे हैं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को उन जातियों से सीख लेने की जरूरत है जिनकी गिनती सफल जातियों में की जाती है। राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता डाॅ. राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि हमें अपनी संतान को शिक्षा का महत्व समझाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणा विश्वकर्मा ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। सहायक निबंधक पीसीएफ राकेश शर्मा ने समाज के लोगों से अपने समाज का इतिहास पढ़ना चाहिए तब हम गौरवशाली अतीत की जानकारी मिल सकेगी। डाॅ. श्रवण कुमार व रजनीश ने राजनीति में भी हिस्सेदारी बढ़ाने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें