फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गाजीपुर में नाबालिग से दरिंदगी को लेकर विश्वकर्मा समाज में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा आर्मी संघ के जिलाध्यक्ष रोहन शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से की मुलाकात
विज्ञापन

नौतनवा। विश्वकर्मा आर्मी संघ के जिलाध्यक्ष रोहन शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सोमवार को नौतनवा तहसील पहुंचे। उन्होंने गाजीपुर में समाज की एक बेटी के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त और सीएम को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
रोशन शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा आर्मी समाज की बेटी के साथ हुई अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करता है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर समाज में आक्रोश है, यदि मामले में किसी तरह की कोताही बरती गई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि प्राप्त पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहन शर्मा, एड. उमेश चंद्र विश्वकर्मा, ठाकुर सोनी, राजन वर्मा, दुर्गेश, सागर विश्वकर्मा, अभिमन्यु शर्मा चंद्रकेश विश्वकर्मा, राधेश्याम, रामराज, प्रत्यूष शर्मा, रमेश चंद्र, सुरेंद्र, विजय शर्मा, आनंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें