फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतगणना प्रकिया की कराई जाए वीडियोग्राफी’

विज्ञापन
एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंस में उपस्थित एडीएम डॉ.पंकज वर्मा व अन्य।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘मतगणना प्रकिया की कराई जाए वीडियोग्राफी’
विज्ञापन

- भारत निर्वाचन आयोग ने वर्चुअल बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दस मार्च को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए। मतगणना केंद्रों पर इसके लिए पहले से ही सभी तैयारियों को पूर्ण करा लिया जाए, कहीं से भी शिथिलता प्रदर्शित न की जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश सोमवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े अधिकारियों ने दी। आयोग के अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, ईवीएम व वीवीपैट की गणना के दौरान सभी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रत्येक चरण की गिनती में प्रत्याशियों को प्राप्त होने वाले मतों को एक शीट पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। ईवीएम संबंधी समस्या व उसके समाधान पर भी चर्चा की गई। पुर्नमतगणना व आयोग को भेजे जाने वाले प्रपत्र के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के स्तर से चाही गई जानकारियों को भी विस्तृत रुप से बताया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रामसजीवन मौर्या, अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा, बीडीओ डॉ. सुशांत सिंह व रजत गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें