फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग वायरल हो रहे वीडियो की होगी जांच 

Fri, 23 Feb 2018 12:55 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
Facebook - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। बीते 21 फरवरी को फेसबुक पर वायरल हो रहे हर्ष फायरिंग का वीडियो सुर्खियों में है। हालांकि वीडियो में दिखे रहे युवक को एक नेता का बेटा बताया जा रहा है। वह महराजगंज नगर के रहने वाले हैं। वीडियो किसी शादी का है। जहां रात में युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। फेसबुक पर वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी ने कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि फेसबुक वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि फायरिंग करने वाला युवक कहां का रहने वाला है। इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश संबधित कर्मियों को दे दिए गए हैं। जल्दी की फायरिंग करने वाले युवक की पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक पर वायरल हो रहे हर्ष फायरिंग का वीडियो 18 सेकेंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें