फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना

Thu, 22 Feb 2018 12:35 AM IST
Maharajganj,
विज्ञापन
ध्ारना - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 महराजगंज। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया किया। साथ ही 6 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जिले में तमाम छोटे अस्पताल नियमों की अनदेखी कर इलाज कर रहे हैं। इससे रोगी व्यक्ति निरोग होने के बजाय और बीमार हो रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पीयूष सिंह ने कहा कि किसानों को केसीसी से लोन देते समय फसल बीमा के नाम पर बैंक कुछ रुपये काट लेती है। इस साल बाढ़ में तमाम किसानों की फसल डूब गई थी। खेत में लगी पूजी बर्बाद हो गई। बाढ़ में नुकसान हुए फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाए। सड़कों को चौड़ा करने के दौरान दोनों तरफ नाली की निर्माण कराया जाए ताकि आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिले में तमाम बीमारियां अशुद्ध पानी पीने से हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए। अगर मांगें नहीं मानी गई तो भाकियू आंदोलन करेगी। इस मौके पर सुदामा गुप्ता, सर्वेश कुमार, बाबूलाल, राजकिशोर, सुदामा, रामकेवल, अजय, महमूद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें