फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेजी से फैल रहा आंखों में वायरल कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इन दिनों आंखों की बीमारी वायरल कंजक्टिवाइटिस तेजी से फैल रही है। यह संक्रमण एक साथ आंख की सफेद परत और कॉर्निया को प्रभावित करता है। जिला अस्पताल में 15 से 20 मरीज प्रत्येक दिन में आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, समय पर पहचान और इलाज न होने पर यह रोग गंभीर होकर कॉर्नियल अल्सर में बदल सकता है, जिससे स्थायी दृष्टि हानि हो सकती है। नेत्र सर्जन डॉ. बीएन वर्मा के अनुसार कंजक्टिवाइटिस के लक्षण दिखते ही तुरंत नेत्र चिकित्सक से जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उपचार लें। बिना परामर्श आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल हानिकारक हो सकता है। आंखों में तेज चुभन या दर्द, लगातार पानी आना या दृष्टि धुंधली होना, अत्यधिक लालिमा होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें