निचलौल। शहर के किसान डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में निचलौल सुपर लीग सीजन वन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल क्रिकेट मैच विनय इलेवन और तरकुलहा के बीच खेला गया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में विनय इलेवन की टीम 65 रनों से जीत दर्ज की। विजेता टीम के आलमगीर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
आयोजक मुनेर ने बताया कि विनय इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में महज तीन विकेट खोकर 208 रनों का विशाल लक्ष्य तरकुलहा के सामने रखा। तीनों विकेट तरकुलहा के गेंदबाज डीके पटेल को मिले। जवाब में उतरी तरकुलहा की टीम विनय इलेवन टीम की सधी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर महज 143 रन ही बना सकी।