खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में दुर्गा प्रतिमा रख कर घुघली सिसवा मुख्य मार्ग जाम करते ग्र
- फोटो : MAHARAJGANJ
गामीणों ने मूर्ति रख कर मुख्य मार्ग किया जाम
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी में खलिहान के जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने दुर्गा प्रतिमा सिसवा घुघली मार्ग पर रख कर तीन घंटे तक जाम कर दिया। दोपहर 3 बजे जाम लगा सांय छह बजे समापत हुआ। मौके पर पहुंचे सीओ व तहसीलदार द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर जाम समाप्त करने के उपरांत अतिक्रमण हटवाए।
शुक्रवार को हरपुर पकड़ी में खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जहां दुर्गा मूर्ति की स्थापना की जाती उसके बगल में खलिहान की जमीन पर एक समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था जिसकी प्रशासन से शिकायत के बाद भी नहीं हटवाया गया। जिसको लेकर समिति के लोगों के साथ ग्रामीणों ने शुक्रवार को तीन बजे से गांव के बाहर सिसवा घुघली मुख्य मार्ग पर दुर्गा प्रतिमा रख कर मार्ग जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों को सूचना मिलने पर सभी मौके पर पहुंचे। मौके पर निचलौल, घुघली थाने के फोर्स के साथ पहुंचे सीओ निचलौल रणविजय सिंह व तहसीलदार राहुलदेव भट्ट ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराने के बाद खिलहान की जमीन से अतिक्रमण हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने को लेकर नोटिस दिया गया था लेकिन उन लोगों ने भूमि से कब्जा नहीं हटाया था। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।