फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा सिंदुरिया में मनरेगा के तहत हो रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर रविवार को सिंदुरिया के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी मनोज गुप्ता, शेषनाथ, लल्लू गुप्ता, बुधई, परशुराम, रघुनाथ गुप्ता,वजीर, बाके, जोखई, बेचई इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में मारकंडेय तिवारी के घर से लेकर पश्चिम पोखरे तक आरसीसी निर्माण कार्य मनरेगा योजना में कराया जा रहा है। समूची सड़क पर सेम ईंट की गिट्टी डालकर ठेकेदार ने छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें