फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिनी स्टेडियम में चहारदीवारी के दोबारा निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Fri, 14 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चहारदीवारी लटकने पर दोबारा कराया जा रहा निर्माण, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

निचलौल। विकासखंड क्षेत्र की ग्रामसभा बैठवलिया में दो वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से निर्मित मिनी स्टेडियम में निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। परिसर में चहारदीवारी के दोबारा निर्माण का ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
मिनी स्टेडियम में चहारदीवारी के दोबारा निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। इस दौरान किसी ग्रामीण ने निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बैठवलिया निवासी प्रभाकर जायसवाल, मुन्ना और धर्मेंद्र का आरोप है कि मिनी स्टेडियम के निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब चहारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे सरकारी धन का पुनः खर्च कर दोबारा बनाया जा रहा है। श्याम मोदनवाल और अनिल ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर बैठवलिया के मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान चहारदीवारी लटकी हुई मिली। किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए चहारदीवारी का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब मजबूती के साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें