फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहीद स्थल से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जोरदार नारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
नौतनवा में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। 
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के तहत जनपद में पिछले तीन दिनों से निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा
विज्ञापन



सक्सेना तिराहे पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
महराजगंज। जनपद के विभिन्न स्थानों से बृहस्पतिवार को भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर निकाली गई तिरंगा यात्रा जिन राहों से गुजरी वहां का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति के जोरदार नारे लगाए।
सदर ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल से बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सक्सेना तिराहे पहुंची तो लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां पूजन के साथ इसका समापन हुआ। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य और जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राम हरख गुप्ता, संतोष जायसवाल, अजय मद्धेशिया, उमेश जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में पनियरा क्षेत्र के राम रतन महाविद्यालय रामपुर मंसूरगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों ने बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक रामचन्द्र यादव, प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह, रवि प्रताप नागवंशी, संजन कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


छात्र-छात्राओं ने सजाई तिरंगे की रंगोली
चिउटहां प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड सिसवा के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार और प्राथमिक विद्यालय सेमरी द्वितीय में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे की आकर्षक रंगोली सजाकर देशभक्ति का संदेश दिया। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में रंगोली बनाने में लाडली, परिधि, शाहजहां, अंशु, अमीषा, रागिनी, आराध्या, शाइस्ता, प्रियांशी, अनन्या, राविया, राधिका, मोहनी, सोनम, आराध्या और रोशनजहां ने भाग लिया।


नौतनवा में तिरंगा यात्रा किया नगर भ्रमण
नौतनवा के प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार को पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान की अगुवाई में नगर भ्रमण को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सद्दाम हुसैन, शाहनवाज खान, खुर्शीद आलम, सेंट फ्रांसिस के प्रधानाचार्य गजेंद्र विक्रम शाही, रोहित पांडेय, अतिकुर रहमान, जावेद खान, राहुल अख्तर, दीपू सरदार, राजेश बॉयड मौजूद रहे। इसी क्रम में सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला। साथ ही कॉलेज में सेल्फी विथ तिरंगा एवं श्रमदान के तहत कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की गई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अर्श जायसवाल, कार्यवाहक प्राचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश प्रजापति, डॉ. अर्चना दिवेदी, रमेश कुमार, व्यास शर्मा, प्रेम सागर आदि मौजूद रहे।

मदरसा के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला नौडिहवा में स्थित मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत यार अल्विया फैजुर्रसुल में बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य मौलाना महफूज आलम मिस्वाही के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुफ्ती महफूज़ आलम मिस्बाही ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। इस मौके पर जेडी अंसारी, इजहार अहमद, शाह मोहम्मद, जाहिद अली, वशीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाल शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को निचलौल कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अंत में ब्लॉक परिसर स्थित बलिदानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ. नवनीता पटेल, कृष्ण मोहन पटेल, अभिषेक पटेल, अनिल चौधरी, प्रवीण सिंह, आशुतोष पटेल, महेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें