फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की

Wed, 30 Oct 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के खोन्हौली गांव में जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार को ग्राम प्रधान की अगुवाई में तहसील परिसर पहुंच गए। जहां जिम्मेदारों की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम के वाहन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। कर्मियों के समझाने के बाद नाराज ग्रामीणों किसी तरह से शांत हुए। ग्रामीणों ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र देकर त्योहार से पहले जल निकासी की समस्या को समाधान कराने की मांग की। इन लोगों ने चेताया है कि अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग कलेक्ट्रेट पर पहुंच जिम्मेदारों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान अंबरिश प्रसाद ने बताया है कि गांव के पूरब चिउटहा सड़क के किनारे राजकुमार के खेत से राजू वर्मा के खेत तक लगभग 10 कड़ी का कच्ची नाली है, जिसे कुछ लोगों ने भरकर खेत बना लिया गया है। इसके चलते गांव के घरों से निकलने वाली गंदा पानी का निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में बीते करीब तीन माह से गांव में आने जाने वाली सड़क के ऊपर नाली का गंदा पानी जमा है। इसी रास्ते से ग्रामीणों के साथ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे में गुजरने के लिए मजबूर है। इस समस्या को समाधान कराने के लिए जिम्मेदारों को पहले भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते हुए उनकी समस्याओं के ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इस दौरान ग्रामीणों ईश्वरचंद पटेल, लक्ष्मण गौंड, प्रमोद कसौधन, पूरन भारती, प्रेम गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें