चौक बाजार। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के खोस्टा बीट के ग्राम सभा सेखुई में बंदरों के आतंक ग्रामीण परेशान है। आए दिन बंदर ग्रामीणों को काट कर घायल कर दे रहे हैं। इसकी जानकारी विभाग को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बंदर लोगों के सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे है।
गांव के अजय गुप्ता ने बताया कि वह किसी काम से जा रहे थे, उसी दौरान बंदर ने उन्हें काट बुरी तरह घायल कर दिया। उसी प्रकार से नित्यानंद पाठक, राजकुमार को भी बंदर ने काटकर घायल कर दिया। इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में चल रहा है। ग्रामीणों में बिपिन मिश्रा, भोली, सुनील, संजय, शैलेन्द्र, संतोष, अमिल, शारदा, गार्गी, अनिता, स्वेता, सहित तमाम लोगों ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ। वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि बंदरों को पकड़वा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।