फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल निकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Mar 2025 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। विकास खंड परतावल के छपिया में जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि छह माह से गांव में साफ-सफाई के अभाव में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसके कारण गांव में ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियां फैसने आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में सफाई कर्मी कभी-कभी आते हैं, जिसके कारण नाली की साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पाती है। जल जमाव एवं गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गांव के जगदीश, आशिक, अमजद अली, जलालुद्दीन, मुस्तफा, कलामुद्दीन, विशाल, जयराम, साबिर खान, ऐनुल्लाह आदि लोगों ने प्रदर्शन कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की। ग्राम प्रधान साबिर अली ने समस्या के समाधान की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें