पनियरा। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैंचा से ग्राम पंचायत जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 तक मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे सड़क की मरम्मत कराने की मांग के लिए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क का मंडी समिति की ओर से करीब 15 साल पहले निर्माण कराया गया था। सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधान अदालत निषाद, रामनयन यादव, राम सांवरे, विनोद, बहादुर, परदेशी, श्रीराम, सागर यादव, विराज, चंद्रिका, छोटे लाल, शेषमन, विनोद आदि ने कहा कि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद