फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से प्रधान की शिकायत की

Thu, 10 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 परतावल क्षेत्र के बरियापुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को डीएम को ज्ञापन दिया हैं। इसमें उन्होंने प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने का गुहार की। 
विज्ञापन

  ग्रामीणों ने कहा कि बरियारपुर के ग्राम प्रधान के द्वारा बीते 13 नवंबर को फर्जी प्रस्ताव बनाकर पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड चुनावी रंजिश के कारण कटवा दिया गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई और नहीं प्रशासनिक समितियों के सदस्यों को भनक लगा। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की मिली भगत से प्रस्ताव बनाया गया। राशन कार्ड से नाम काटने को लेकर पीड़ितों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इससे गांव में व्याप्त तनाव कम हो। इस दौरान वजीउल्लाह, इरफान, अयुब, सुभान, जरूद्दिन, महबूब, अतहर, कलामू,  सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें