पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामता बुजुर्ग में मंगलवार की रात कोटे की दुकान का एक ट्रैक्टर-ट्राली राशन ग्रामीणों ने पकड़ा। उन्होंने पुलिस के हवाले करने की बात कही।
बुधवार की सुबह सप्लाई इंस्पेक्टर दुकान पर पहुंचे तो कोटेदार फरार हो गया। उन्होंने कोटे की दुकान सील कर दी। साथ ही ब्रह्मपुर के कोटे की दुकान के स्टॉक की जांच हुई।
जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर व कामता बुजुर्ग गांव के कोटे की दुकान से राशन एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर वहीं एक व्यापारी के यहां बेचने के लिए ले जाने का आरोप है। इसे ग्रामीण पकड़ने की बात कह रहे हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर कामता बुजुर्ग कोटे की दुकान सील कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गांव का कोटेदार मौके पर नहीं मिला, बाहर गया था।
उसके आने पर स्टाक चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर ग्रामीणों ने राशन पकड़कर पुलिस के हवाले किया तो राशन कहां गया। जांच के बाद ही कुछ सटीक कहा जा सकता है। वहीं थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने कोई राशन नहीं बरामद किया है और न ही ऐसी कोई सूचना थी। संवाद